#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत: 190 मामलों का निस्तारण, 1.60 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। न्यायालय परिसर में शनिवार को वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कुल 190 प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 1 करोड़ 60 लाख 22 हजार 537 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरिता नौशाद की अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी, दीवानी, पारिवारिक व दुर्घटना दावा से जुड़े 07 लंबित मामलों का निस्तारण हुआ। एडवोकेट गोपाल पारीक ने बताया कि इनमें मोटर व्हीकल एक्ट के 2, पारिवारिक के 2 तथा दीवानी व फौजदारी के 3 मामले शामिल रहे। इन मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 2 लाख 38 हजार रुपए तथा एनआई एक्ट के अंतर्गत 1 लाख 40 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति राशि के अवार्ड पारित किए गए।

वहीं ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एसीजेएम हर्ष कुमार की अदालत में 183 मामलों का समाधान किया गया। इनमें राजीनामा योग्य फौजदारी, सिविल, वसूली, पारिवारिक, भरण-पोषण और चैक अनादरण से जुड़े मामलों में आपसी समझौते से 1 करोड़ 56 लाख 44 हजार 537 रुपए के भुगतान के आदेश पारित किए गए।

बार संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि धन वसूली के 45 मामलों में 75 लाख रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई। बिजली, पानी, मोबाइल, क्रेडिट कार्ड और अन्य बिल भुगतान से जुड़े 81 मामलों में 35 लाख 60 हजार रुपए का समझौता हुआ। इसके अलावा राजीनामा योग्य फौजदारी के 37 मामले, एनआई एक्ट के 4 मामलों में 45 लाख 84 हजार 537 रुपए, भरण-पोषण के 11 मामले, ट्रैफिक चालान के 4 मामले तथा सिविल का 1 मामला भी निस्तारित किया गया।

लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में बैंक, राजस्व, बिजली व जलदाय विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित मारू, अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, बाबुलाल दर्जी, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, गोपाल पारीक, ओमप्रकाश मोहरा, जेपी मीणा, राजूराम मीणा, ओपी मिडल, ओपी बारोटिया, केके पुरोहित, अनिल धायल, अभियोजन अधिकारी सपन कुमार सहित कोर्ट स्टाफ पृथ्वीराज, चांदराम मीणा, तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव जगदीश चौधरी, रामावतार प्रजापत, जितेंद्र रँगा, शुभम स्वामी, जगदीश जांगू, एडवोकेट मांगीलाल नैण, राजूराम जाखड़, रणवीर सिंह खीची, पीटीशन राइटर मालचंद स्वामी, गणेश, कुलदीप आदि ने अपनी सेवाएं दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर🟢 श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत: 190 मामलों का निस्तारण, 1.60 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित🟢 लोक अदालत में सुलह की मिसाल: वर्षों से अलग रह रहा दंपति फिर साथ आया, माला पहनाकर गाजे-बाजे से ससुराल ले गए🟢 बीकानेर में गैस सिलेंडर किल्लत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी दी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विहिप कार्यालय का उद्घाटन, 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्म यात्रा, देखें फ़ोटो🟢 बीकानेर को मिले नए एसपी: मृदुल कच्छावा संभालेंगे कमान, कावेंद्र सिंह सागर का जयपुर तबादला, देखें पूरी लिस्ट