#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायत का LDC निकला करोड़पति: ACB की 5 टीमों ने मारा छापा, 1 किलो सोना-चांदी, ₹75 लाख नकद और कई प्लॉटों के कागज जब्त

By Next Team Writer

Updated on:

75 लाख नकद, 1 किलो से ज्यादा सोना-चांदी, 4 आलीशान मकान और 17 हेक्टेयर जमीन मिली

NEXT 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक शुभकरण परिहार (छींपा) के खिलाफ एसीबी ने आज शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एसीबी की टीमों ने 05 ठिकानों पर एक साथ सर्च अभियान चलाया।

सीआई इंद्रकुमार की देखरेख में मशीन से रुपयों की काउंटिंग हुई

बीकानेर शहर से लेकर गांव तक छापेमारी

एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर कार्रवाई बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी, वैष्णोधाम के सामने स्थित मातेश्वरी एन्कलेव, जयपुर रोड, गंगाशहर के बागीनाडा क्षेत्र के साथ-साथ आरोपी के गांव पुनरासर और उसके पदस्थापन स्थल ग्राम पंचायत कानासर (पंचायत समिति बाप, जिला फलोदी) में की गई।

घर से 75 लाख नकद, सोना-चांदी भी बरामद

सर्च के दौरान मातेश्वरी एन्कलेव स्थित आवास से करीब 75 लाख रुपये नकद मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं, इसी मकान और गंगाशहर स्थित दूसरे ठिकाने से 1 किलो से अधिक सोना और करीब 2 किलो चांदी बरामद की गई है।

938% अधिक संपत्ति, गोपनीय शिकायत से खुला मामला

एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि जयपुर मुख्यालय को आरोपी के खिलाफ गोपनीय शिकायत मिली थी। एसीबी एसयू बीकानेर द्वारा किए गए सत्यापन में सामने आया कि आरोपी ने अपनी वैध आय से 938 प्रतिशत अधिक अवैध संपत्तियां अर्जित की हैं। इसके बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया।

बीकानेर में तीन, गांव में एक आलीशान मकान

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के पास—

  • बीकानेर शहर में तीन आलीशान मकान,
  • गांव पुनरासर में एक भव्य मकान,
  • और करीब 17 हेक्टेयर कृषि भूमि मौजूद है।

DIG के सुपरविजन में कार्रवाई, जांच जारी

यह कार्रवाई उपमहानिरीक्षक भुवन भूषण यादव, एसीबी रेंज बीकानेर के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार (एसीबी चौकी बीकानेर) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार (एसीबी एसयू) ने किया। इसमें सीआई इंद्रकुमार की काफी सक्रियता रही।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में विभिन्न स्थानों पर सर्च कार्रवाई अभी भी जारी है। एसीबी का कहना है कि मामले में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 RBSE ने बदला 3 विषयों का परीक्षा समय, अब दोपहर में होंगी परीक्षाएं🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के ओमप्रकाश बने यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम🟢 पंचायतीराज चुनाव 2026: जिला परिषद- पंचायत समिति में ईवीएम, ग्राम पंचायत में मतपेटी से होगा मतदान🟢 शिविरा पंचांग में बदलाव: संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ अब मार्च में🟢 19 फरवरी को लगेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर: निजी कंपनियां करेंगी प्राथमिक चयन, युवाओं को मिलेगा करियर मार्गदर्शन🟢 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुंबई पुलिस को मिला आरोपी, 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा🟢 श्रीडूंगरगढ़ थाने के जवान पुनीत कुमार बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’🟢 28 दिन बंद रहेगा बिग्गाबास रामसरा आरयूबी🟢 पंचायत का LDC निकला करोड़पति: ACB की 5 टीमों ने मारा छापा, 1 किलो सोना-चांदी, ₹75 लाख नकद और कई प्लॉटों के कागज जब्त