#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायतीराज चुनाव 2026: जिला परिषद- पंचायत समिति में ईवीएम, ग्राम पंचायत में मतपेटी से होगा मतदान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर मतदान प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है। आयोग के आदेशानुसार जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के सभी वार्डों का निर्वाचन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से कराया जाएगा, जबकि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्डपंच के चुनाव मतपेटी के माध्यम से सम्पन्न होंगे।

राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 35 के तहत आयोग को यह अधिकार है कि वह परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मतदान की प्रक्रिया निर्धारित करे। इसी प्रावधान के अंतर्गत आयोग ने यह निर्णय लिया है।

राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस व्यवस्था से शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व सुचारु होगी, वहीं ग्रामीण स्तर पर पारंपरिक मतपेटी प्रणाली को बनाए रखा गया है।

इस संबंध में आदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा द्वारा जारी किए गए हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 RBSE ने बदला 3 विषयों का परीक्षा समय, अब दोपहर में होंगी परीक्षाएं🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के ओमप्रकाश बने यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री चैंपियन, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम🟢 पंचायतीराज चुनाव 2026: जिला परिषद- पंचायत समिति में ईवीएम, ग्राम पंचायत में मतपेटी से होगा मतदान🟢 शिविरा पंचांग में बदलाव: संस्था प्रधानों की सत्रांत वाकपीठ अब मार्च में🟢 19 फरवरी को लगेगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर: निजी कंपनियां करेंगी प्राथमिक चयन, युवाओं को मिलेगा करियर मार्गदर्शन🟢 शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप: मुंबई पुलिस को मिला आरोपी, 5 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा🟢 श्रीडूंगरगढ़ थाने के जवान पुनीत कुमार बने ‘कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ’🟢 28 दिन बंद रहेगा बिग्गाबास रामसरा आरयूबी🟢 पंचायत का LDC निकला करोड़पति: ACB की 5 टीमों ने मारा छापा, 1 किलो सोना-चांदी, ₹75 लाख नकद और कई प्लॉटों के कागज जब्त