NEXT 13 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर द्वारा फरवरी 2026 माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ थाने में तैनात कॉन्स्टेबल पुनीत कुमार को कॉन्स्टेबल ऑफ द मंथ चुना गया है।

कॉन्स्टेबल पुनीत कुमार ने अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं सराहनीय कार्य से विभागीय अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए आमजन में पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत किया है। उनके इसी समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि ऐसे पुलिसकर्मी विभाग की रीढ़ होते हैं और अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पुनीत कुमार भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
सम्मान मिलने पर थाना स्टाफ एवं सहकर्मियों ने कॉन्स्टेबल पुनीत कुमार को बधाई दी।















