NEXT 18 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आगामी श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

गोदारा ने रंधावा को क्षेत्र के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और चुनावी माहौल को लेकर फीडबैक दिया। साथ ही संगठन की स्थिति और आगामी चुनाव में कांग्रेस की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात को श्रीडूंगरगढ़ की स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।






















