NEXT 5 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा ने पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी के पिता एवं पूर्व प्रधान स्व. रुघनाथ भाटी के निधन पर शोक जताया। गोदारा ने स्व. रुघनाथ भाटी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोदारा ने पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।


















