NEXT 4 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा एवं राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रविवार को ज्ञानशाला केंद्र श्रीडूंगरगढ़ की ओर से सेवा केंद्र मालू भवन में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में श्रीडूंगरगढ़ से 4 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इनमें 3 परीक्षार्थी स्नातक तथा एक विज्ञ श्रेणी का था।

परीक्षा शुरू होने से पहले दोपहर 12:50 बजे प्रश्न पत्र के पैकेट पर तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापिका मंजू देवी झाबक, ज्ञानशाला संयोजिका मंजू देवी बोथरा एवं ज्ञानशाला प्रभारी मनीष नौलखा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में प्रश्न पत्र का पैकेट खोला गया।
राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 1 बजे परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र वितरित किए गए और परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होकर शाम 4 बजे संपन्न हुई। निर्धारित समय पूरा होने पर परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिकाएं वापस ले ली गईं। परीक्षा व्यवस्था में ज्ञानशाला प्रभारी मनीष नोलखा सहित संबंधित पदाधिकारियों की भूमिका रही।



















