NEXT 4 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रजापति शिक्षा सेवा समिति की ओर से प्रजापति छात्रावास में नगर पालिका चुनाव 2026 में निर्वाचित प्रजापति समाज के पार्षदों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण गंगपारिया ने की। समारोह में निर्वाचित पार्षदों का माला, साफा और सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड 13 के पार्षद प्रतिनिधि भंवरलाल प्रजापत, वार्ड 20 के पार्षद रमेशचंद्र बासनीवाल और वार्ड 23 के पार्षद कैलाशचंद्र गंगपारिया मौजूद रहे। वार्ड 10 के पार्षद आवश्यक कार्य के चलते समारोह में शामिल नहीं हो सके।
समिति उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोटिया ने समाज के लोगों से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष एवं पार्षद रमेश बासनीवाल ने कहा कि समाज के विकास के लिए राजनीति के साथ शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देना जरूरी है। समिति मंत्री रामचंद्र छापोला ने सभी समाजबंधुओं का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मघराज मोरवाल ने किया।
अध्यक्ष सत्यनारायण गंगपारिया ने सम्मानित पार्षदों से अपने-अपने वार्ड और समाज के प्रति जागरूक रहकर कार्य करने की बात कही। समारोह में मदनलाल मिनोटिया, बालचंद मिनोटिया, मोहनलाल मिनोटिया, बक्ताराम छापोला, मोहनलाल गंगपारियां, मोहनलाल कुचेरिया, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश छापोला, हरिप्रसाद बासनीवाल, ओमप्रकाश बासनीवाल, सुभाष कुलचानिया, नंदकिशोर बासनीवाल, विनोद घोडेला, शोभाचंद छापोला, नारायण लखेश्वर, रामावतार मिनोटिया, रामावतार छापोला, महावीर मिनोटिया, विकास वर्मा, पृथ्वीराज मिनोटिया, दयाशंकर गंगपारियां, रामधनी बासनीवाल, सीताराम तूनवाल, बाबूलाल बढ़मुंडा, राजकुमार भोभरिया, गणेश मिनोटिया, शिव मिनोटिया, बाबूलाल अडावालिया, शिवरतन छापोला, राजकुमार खोईवाल, श्रीभगवान महार, अमरचंद धूवारिया, रोहन बासनीवाल, गौतम घोडेला, लक्ष्मण घोडेला, नानूराम छापोला, धर्मसिंह सहित समाज के युवा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


















