NEXT 4 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एनएच-11 पर हेमासर फांटे के पास रविवार को गौवंश के अचानक सामने आने से एक बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सेवादारों ने घायल को एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घायल की पहचान राजेश पुत्र सुखवीर निवासी झुंझुनूं के रूप में हुई है।


















