NEXT 3 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मानव प्रबोधन प्रन्यास, शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर की ओर से शनिवार को 30वीं गीता ज्ञान लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 22 विद्यालयों और एक महाविद्यालय के 4860 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।

परीक्षा में भारती निकेतन स्कूल, सृजन पब्लिक स्कूल, सेसोमू स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, सनफ्लावर पब्लिक स्कूल, विवेक निकेतन पब्लिक स्कूल, बाल निकेतन स्कूल, महाराणा प्रताप स्कूल, एकलव्य पब्लिक स्कूल, विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल, सनसाईन पब्लिक स्कूल, नानूदेवी चाण्डक आदर्श विद्या मंदिर, मालीदेवी बाहेती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर पब्लिक स्कूल, सुमित शिक्षण संस्थान, दयानंद विद्या निकेतन, गीता पब्लिक स्कूल, संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल, एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल, ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय और स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा भारती निकेतन महाविद्यालय के विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए।
मानव प्रबोधन प्रन्यास के तहसील प्रभारी क्रांति प्रकाश दर्जी ने बताया कि परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को 25 दिसंबर 2026 को शिवमठ शिवबाड़ी, बीकानेर में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
























