NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री राम पैदल यात्री संघ की आम बैठक भैरूँजी मंदिर रोड के पास हुई। इसमें आगामी सालासर पैदल यात्रा दिनांक 20 अक्टूबर 2026 तय की गई। संघ की ओर से यात्रा कालूबास स्थित हनुमानजी मंदिर, पानी की टंकी से शाम 4 बजे धूमधाम से रवाना होगी।

संघ अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि पैदल यात्रा का रूट बीदासर होते हुए सालासर रहेगा। बैठक में यात्रा के दौरान रास्ते की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग सेवादारों की जिम्मेदारी तय की गई। यात्रियों की सुविधा को लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में संघ उपाध्यक्ष बाबूलाल बढ़मुंडा, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश छापोला, नव नियुक्त पार्षद कैलाश गंगपारियां, रामचन्द्र स्वामी, वरिष्ठ सदस्य आसूसिंह राजपूत, श्रवण प्रजापत, दीपक प्रजापत, रामेश्वर लाल नाई, सुरेश प्रजापत, भागीरथ शर्मा, भैरूँ भार्गव, विनोद प्रजापत, अमित प्रजापत, कालू तूनवाल, पवन शर्मा, हेतेराम, छोटू भार्गव, रविन्द्र सिंह राजपूत, गौरी शंकर नाई, मुकेश भाई सहित संघ के सदस्य मौजूद रहे।
रजिस्ट्रेशन के लिए दो स्थान तय: उपाध्यक्ष बाबूलाल बड़मुंडा ने बताया कि यात्रा में पैदल जाने वाले श्रद्धालु अपना रजिस्ट्रेशन साइकिल घर या बीएल ऑटो सेंटर, घास मंडी रोड, शनि मंदिर के पास करवा सकते हैं।



















