NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गांधी पार्क में गोदारा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोदारा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी की लड़ाई में एकजुट किया। गांधीजी का जीवन सादगी, त्याग और सेवा का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज में शांति, भाईचारे और सद्भाव कायम रखने के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। गोदारा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए किसानों और जवानों के सम्मान को नई पहचान दी। उनका जीवन हमें देशहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा से काम करने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।






















