#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, कन्या कॉलेज में विधायक ने लगाया पौधा: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में स्वच्छता का भी दिया संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं हरियालो राजस्थान-2026 अभियान के तहत गुरुवार को श्रीमती सदू देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम हुआ। विधायक ताराचंद सारस्वत ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत क्षेत्र में 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

विधायक सारस्वत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वर्तमान की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास स्वच्छता रखने के साथ एक पौधा लगाने का संकल्प ले तो श्रीडूंगरगढ़ को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में बड़ा कदम होगा।

विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन की जानकारी दी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ठोस कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। घर, विद्यालय और आसपास से निकलने वाले कचरे का उचित पृथक्करण एवं निस्तारण करने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों से स्वयं कचरा प्रबंधन अपनाने और परिवार व मोहल्ले के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला सामाजिक दायित्व है। पौधरोपण और स्वच्छता दोनों अभियानों में आमजन की भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, भाजपा शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, संदीप क़ायल, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, पार्षद ओम प्रकाश नाई, आईदान पारीक, अशोक सोनी, रामसिंह राजपुरोहित, दलीप सिंह, मोहन गिवारिया, राज सर, दामोदर सारस्वत, नरेश राजपुरोहित, तहसीलदार वर्द्धन शर्मा एवं महाविद्यालय प्राचार्य अनुराधा बिस्सा सहित नगरपालिका के महेश कुमार, कमल चाँवरिया, कुलदीप, अजय शर्मा, सरिता बोहरा, सोनू व मोहित सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शहर में पानी की सप्लाई बेपटरी होने का आरोप, वार्डवार कमेटियां बनाकर निगरानी की मांग🟢 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, कन्या कॉलेज में विधायक ने लगाया पौधा: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में स्वच्छता का भी दिया संदेश🟢 7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका: SC वर्ग के पात्र लोगों को स्वरोजगार के लिए 50 हजार तक अनुदान🟢 मोबाइल वरदान या अभिशाप, विद्यार्थियों ने तर्कों से पक्ष-विपक्ष में रखी बात🟢 गांजा तस्करी मामले में तीसरे आरोपी की जमानत खारिज🟢 पूनरासर में हनुमान के दरबार पहुंचे विधायक सारस्वत, ग्रामीणों से विकास और पंचायतीराज चुनाव पर किया संवाद