#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका: SC वर्ग के पात्र लोगों को स्वरोजगार के लिए 50 हजार तक अनुदान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। पात्र आवेदक 7 अक्टूबर तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत अधिकतम 50 हजार रुपए तक अनुदान दिया जाएगा।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक एल.डी. पंवार ने बताया कि नगर निगम सहित नगर पालिका देशनोक, नोखा, श्रीडूंगरगढ़, खाजूवाला, नापासर और लूणकरणसर में नगरीय निकाय संस्थानों के माध्यम से आवेदन करवाए जाएंगे। प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकृति के लिए संबंधित बैंकों को भेजा जाएगा।

ये शर्तें जरूरी: योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक राजस्थान का मूल निवासी और अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य होना चाहिए। आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक पर किसी बैंक या सरकार का ऋण बकाया नहीं होना चाहिए। योजना के लिए वार्षिक आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

जिला कार्यालय में भी आवेदन: समाज कल्याण सप्ताह के तहत 7 अक्टूबर तक जिला कार्यालय में भी आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शहर में पानी की सप्लाई बेपटरी होने का आरोप, वार्डवार कमेटियां बनाकर निगरानी की मांग🟢 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, कन्या कॉलेज में विधायक ने लगाया पौधा: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में स्वच्छता का भी दिया संदेश🟢 7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका: SC वर्ग के पात्र लोगों को स्वरोजगार के लिए 50 हजार तक अनुदान🟢 मोबाइल वरदान या अभिशाप, विद्यार्थियों ने तर्कों से पक्ष-विपक्ष में रखी बात🟢 गांजा तस्करी मामले में तीसरे आरोपी की जमानत खारिज🟢 पूनरासर में हनुमान के दरबार पहुंचे विधायक सारस्वत, ग्रामीणों से विकास और पंचायतीराज चुनाव पर किया संवाद