NEXT 1 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मोबाइल वरदान या अभिशाप’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मोबाइल के सकारात्मक उपयोग के साथ इसके बढ़ते दुष्प्रभावों पर भी अपने विचार रखे और तर्कों के जरिए पक्ष-विपक्ष प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य ममता गोयल ने की। निर्णायक मंडल में पुष्पा शर्मा, सोमेंद्र बैंस और कमल किशोर पीपलवा ने रेफरी की भूमिका निभाई। बल्लुनाथ सिद्ध ने टाइम कीपर तथा दीपक चौधरी ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में नव्या भारती प्रथम, गौतम जांगिड़ द्वितीय और परवीन बानो तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।




















