#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शहर में पानी की सप्लाई बेपटरी होने का आरोप, वार्डवार कमेटियां बनाकर निगरानी की मांग

By Next Team Writer

Published on:

विकास मंच ने जलदाय विभाग को दिया नोटिस, कालूबास में फ्लोराइड व अधिक टीडीएस वाले पानी की जांच की मांग

NEXT 1 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर में बिगड़ी पेयजल व्यवस्था को लेकर श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को पत्र देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है। विकास मंच के संयोजक शूरवीर मोदी व जतनसिंह राजपुरोहित के साथ कैलाश प्रजापत, घनश्याम सुथार, भंवरलाल, जितेंद्र स्वामी, देवीलाल, हनुमान नाई, तजु देवी, रमेश पुरोहित ने प्रत्येक वार्ड में संबंधित पार्षद की निगरानी में नियमानुसार कमेटी गठित करने, पानी की सप्लाई का समय निर्धारित करने और लीकेज दुरुस्त करवाने की मांग की है।

मंच ने पत्र में कहा कि शहर में वर्तमान में पेयजल आपूर्ति का कोई निर्धारित समय नहीं है। इसके कारण बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा है। शहर में जगह-जगह सैकड़ों लीकेज होने का दावा करते हुए मंच ने कहा कि लीकेज के कारण कई स्थानों पर दूषित पेयजल की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। इससे उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

टंकियों की सफाई और सप्लाई बुक का रिकॉर्ड रखने की मांग

विकास मंच ने प्रत्येक वार्ड में पार्षद की निगरानी में कमेटी बनाकर पानी की टंकियों और जल होदियों की समय पर सफाई करवाने तथा पेयजल सप्लाई के समय का रिकॉर्ड रखने के लिए सप्लाई समय बुक का संधारण करवाने की मांग की। मंच का कहना है कि शहर में ऐसी कमेटियां गठित नहीं हैं, जबकि नियमानुसार इनकी व्यवस्था होनी चाहिए।

कालूबास के नैचर पार्क ट्यूबवेल की जांच की मांग

मंच ने वार्ड 40 कालूबास में पेयजल की गुणवत्ता का मुद्दा भी उठाया है। पत्र में क्षेत्र में अत्यधिक फ्लोराइड और निर्धारित मानकों से अधिक टीडीएस वाला पानी सप्लाई किए जाने का दावा किया गया है। मंच ने जलदाय विभाग से नैचर पार्क स्थित ट्यूबवेल की जांच करवाकर आमजन को मीठा व गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की है। मंच ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कटक में देवलोकगमन, श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को होगी स्मृति सभा🟢 शहर में पानी की सप्लाई बेपटरी होने का आरोप, वार्डवार कमेटियां बनाकर निगरानी की मांग🟢 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, कन्या कॉलेज में विधायक ने लगाया पौधा: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में स्वच्छता का भी दिया संदेश🟢 7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका: SC वर्ग के पात्र लोगों को स्वरोजगार के लिए 50 हजार तक अनुदान🟢 मोबाइल वरदान या अभिशाप, विद्यार्थियों ने तर्कों से पक्ष-विपक्ष में रखी बात🟢 गांजा तस्करी मामले में तीसरे आरोपी की जमानत खारिज🟢 पूनरासर में हनुमान के दरबार पहुंचे विधायक सारस्वत, ग्रामीणों से विकास और पंचायतीराज चुनाव पर किया संवाद