#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मानव में मानवता रखने का मिशन है अणुव्रत, विद्यार्थियों को दिलाया संकल्प

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अणुव्रत का मिशन मानव में मानवता बनाए रखना है। जैन आचार्य तुलसी ने इस मिशन की शुरुआत कर पूरे विश्व को मानवता की नई राह दिखाई। यह बात साध्वी उन्नतप्रभा ने गुरुवार को बाल निकेतन स्कूल में आयोजित अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के कार्यक्रम में कही।

अणुव्रत विश्व भारती के निर्देशन में देशभर में आयोजित अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के पहले दिन अणुव्रत प्रेरणा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में साध्वी सात्विकप्रभा ने अणुव्रत गीत का संगान किया। साध्वी उन्नतप्रभा ने विद्यार्थियों को अणुव्रत के सिद्धांतों और जीवन में उनके महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को गाली नहीं देने सहित अणुव्रत के नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।

कल अहिंसा रैली निकलेगी: अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के तहत 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मालू भवन से सुबह 8:15 बजे अहिंसा रैली का आयोजन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति के सदस्य एवं आयोजन प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर अणुव्रत समिति कार्यसमिति सदस्य तुलसीराम चौरड़िया, विजयराज सेठिया, मनोज गुसाईं, सत्यनारायण स्वामी, मुकेश स्वामी, अशोक झाबक तथा तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन के.एल. जैन ने किया। समिति मंत्री एडवोकेट रणवीर सिंह खीची ने आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मानव में मानवता रखने का मिशन है अणुव्रत, विद्यार्थियों को दिलाया संकल्प🟢 ग्रीन आतिशबाजी की दुकान लगानी है तो 8 अक्टूबर तक करें आवेदन🟢 वार्ड 35 की गलियों में पहली बार पहुंचा पानी, 1.5 किमी नई पाइपलाइन से 100 से अधिक घरों को राहत🟢 कटक में देवलोकगमन, श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को होगी स्मृति सभा🟢 शहर में पानी की सप्लाई बेपटरी होने का आरोप, वार्डवार कमेटियां बनाकर निगरानी की मांग🟢 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, कन्या कॉलेज में विधायक ने लगाया पौधा: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में स्वच्छता का भी दिया संदेश🟢 7 अक्टूबर तक आवेदन का मौका: SC वर्ग के पात्र लोगों को स्वरोजगार के लिए 50 हजार तक अनुदान🟢 मोबाइल वरदान या अभिशाप, विद्यार्थियों ने तर्कों से पक्ष-विपक्ष में रखी बात🟢 गांजा तस्करी मामले में तीसरे आरोपी की जमानत खारिज🟢 पूनरासर में हनुमान के दरबार पहुंचे विधायक सारस्वत, ग्रामीणों से विकास और पंचायतीराज चुनाव पर किया संवाद