NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। फतेहपुर में चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर और सीकर जिलों की संगठनात्मक बैठक हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का मंत्र दिया।

मुख्यमंत्री ने निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से भाजपा को और मजबूत करना है। उन्होंने ‘सशक्त भाजपा-सशक्त राजस्थान’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का संदेश दिया गया।
बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता: बैठक में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरि गुसाईं, पूर्व उपाध्यक्ष शिव स्वामी, जिला मंत्री भरत सुथार, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश कुमार मोट, महेंद्र सिंह लखासर, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव जोशी, पृथ्वी सिंह राजपुरोहित, सुभाष नायक सहित बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।























