#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और स्वावलंबन का संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद सुथार ने विद्यार्थियों को गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन से जुड़े प्रसंग बताते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर विद्यार्थी अपने जीवन को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित करें।

सहायक आचार्य राजेश कुमार मीना ने सेवा को परम धर्म बताते हुए विद्यार्थियों से स्वावलंबन और निस्वार्थ सेवाभाव अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुनील आचार्य, डॉ. राजेश सेवग, बिशनाराम, यजत भारद्वाज, भरत चौधरी, शहनवाज अली, नारायण सारस्वत, महावीर धामा सहित महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वच्छता संकल्प भी लिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में भी हुए कार्यक्रम: श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में भी गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। संस्थान अध्यक्ष सुरक्षा थेपड़ा, प्रधानाचार्य कांतिप्रकाश दर्जी सहित शिक्षकगण ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और आदर्शों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में रणजीत नाई, उर्मिला जैन, मनीषा शर्मा, मैना प्रजापत, प्रमोद कुमारी और शिक्षा स्वामी सहित शिक्षक उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को राष्ट्रसेवा और स्वावलंबन का संदेश🟢 गांधी- शास्त्री जयंती पर विधायक सारस्वत ने चलाया स्वच्छता अभियान, मुख्य बाजार व बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था देखी🟢 16 अक्टूबर को बिग्गा बास से देशनोक के लिए निकलेगी मां काली मित्र मंडली की 12वीं पैदल यात्रा🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन, गोदारा बोले- दोनों के विचार आज भी प्रासंगिक🟢 स्टेट हाईवे पर पिकअप व बाइक की टक्कर, दो घायल🟢 पंचायतीराज चुनावों से पहले भाजपा ने कसी कमर, सीएम बोले- बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत