NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के वार्डों में सड़क, पानी, बिजली और सफाई सहित मूलभूत समस्याओं को लेकर श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच अब वार्ड स्तर पर शिविर लगाएगा। मंच की ओर से वार्ड समस्या पंजीकरण शिविरों की शुरुआत शनिवार को वार्ड 34 से होगी। पहला शिविर होली धोरा मैदान में रात 8 बजे से आयोजित किया जाएगा।
विकास मंच के संयोजक शूरवीर मोदी ने बताया कि शिविर में वार्डवासी सड़क, पेयजल, बिजली, सफाई, नाली सहित अन्य समस्याएं सीधे मंच के सामने दर्ज करवा सकेंगे। इसके बाद मंच संबंधित विभागों को समस्याओं से अवगत करवाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए प्रयास करेगा।
शिविर में विकास मंच के पार्षद घनश्याम सुथार सहित मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। मोदी ने बताया कि वार्डवार शिविरों के माध्यम से मौके पर ही लोगों की समस्याएं चिन्हित कर उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाने की पहल की जा रही है। उन्होंने वार्ड 34 के लोगों से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करवाने की अपील की।



















