NEXT 3 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत राज चुनावों को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को बसपा की विशेष बैठक हुई। इसमें पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति की सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

बैठक के मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य जोन प्रभारी भगवान सिंह बाबा रहे। प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार नायक विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिन्जाराम मेघवाल ने की। बैठक में चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए तथा संगठन को चुनावी स्तर पर सक्रिय करने पर चर्चा हुई।
बैठक में चम्पालाल देशप्रेमी, बंशीलाल प्रजापत, खेताराम गोयल, कमल बापेऊ, भेराराम पूनरासर, पुरखाराम पंवार, मंगलचंद बौद्ध, देवीलाल, अताउल्ला खान, मनोज श्रीदेव, माया बौद्ध, सिलोचना बौद्ध और मोहनलाल कांटिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंचायत समितियों की जिम्मेदारियां बांटी : बैठक में आगामी चुनाव को लेकर अलग-अलग पंचायत समितियों की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।



















