NEXT 19 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती भीड़ और रजिस्ट्रेशन के लिए लग रही लंबी कतारों से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र स्वामी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी स्वामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में एक अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन कक्ष खोलने की मांग की।

ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र के सबसे बड़े राजकीय चिकित्सालय में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान लंबी कतारें लगने से अस्पताल में आने-जाने का रास्ता भी बाधित होता है। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और वृद्ध नागरिकों को पर्ची कटवाने में परेशानी होती है।
स्वामी ने कहा कि अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन कक्ष शुरू होने से मरीजों को कम समय में पर्ची मिल सकेगी और अस्पताल में लगने वाली भीड़ व कतारों से भी राहत मिलेगी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से जल्द अतिरिक्त कक्ष शुरू करने की मांग की।





















