NEXT 20 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रक्षाबंधन पर राजस्थान रोडवेज ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 28 और 29 अगस्त को महिलाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा एसी डीलक्स बसों को छोड़कर अन्य सभी बसों में लागू रहेगी। यानी इन दो दिनों में राजस्थान के किसी भी हिस्से में रोडवेज से सफर करने वाली महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा।
इधर, यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रोडवेज ने श्रीडूंगरगढ़ से लाडनूं के लिए बस सेवा शुरू की है। बस लूणकरणसर से सुबह 7:15 बजे रवाना होकर 8:55 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। यहां से बीदासर और सुजानगढ़ होते हुए सुबह 11 बजे लाडनूं पहुंचेगी।
दोपहर 12 बजे लाडनूं से वापसी: बस लाडनूं से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद बस लूणकरणसर जाएगी। नई बस सेवा से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्रियों को लाडनूं, सुजानगढ़ और बीदासर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।






















