#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उदरासर के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत: नया ट्यूबवेल तैयार, अब पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उदरासर के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी राहत मिली है। गांव के लिए नया ट्यूबवेल बनकर तैयार हो गया है। इससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत के समक्ष मांग रखी थी। विधायक ने मांग पूरी करवाने का भरोसा दिलाया था। अब ट्यूबवेल का निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

विधायक बोले- मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता: विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करना और पेयजल जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता से पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने ट्यूबवेल निर्माण पूरा होने पर उदरासर के ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का काम लगातार जारी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 उदरासर के ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत: नया ट्यूबवेल तैयार, अब पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत🟢 न्यायालय के आदेश पर खुलवाया रास्ता: भोजास के नेमसिंह को खड़ी फसल काटकर ले जाने तक मिली थी छूट, तहसील प्रशासन ने की कार्रवाई🟢 ट्रेलर में 8 क्विंटल डोडा पोस्त… 46 कट्टों के साथ पकड़ा गया था 21 साल का युवक, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार🟢 रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर तकनीकी काम: यात्रियों को 2 दिन होगी असुविधा, 4 ट्रेनें प्रभावित🟢 दादोजी महाराज परसनेऊ के भक्तों के लिए खास खबर: मेले पर 3 ट्रेनों का स्टेशन पर अस्थाई ठहराव🟢 राजीव गांधी के विजन से आधुनिक भारत की नींव मजबूत हुई: पूर्व विधायक गोदारा🟢 ज्ञानशाला प्रशिक्षिका दीप्ति झाबक ने की अठाई तपस्या, समाज ने किया तप अभिनंदन🟢 रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज फ्री: 28-29 अगस्त को बिना किराए कर सकेंगी यात्रा, श्रीडूंगरगढ़-लाडनूं बस भी शुरू