#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेजा दशमी पर हवन में दी आहुतियां, 20 सितंबर को लगेगा भव्य मेला-जागरण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 22 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेजा दशमी के अवसर पर महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम हुआ। मुख्य यजमान भंवरलाल गोदारा गुसाईंसर बड़ा रहे। पंडित श्रवण छगाणी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना व हवन करवाया। उपस्थित लोगों ने हवन में आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व प्रधान केसरा राम गोदारा, गोपाल सायच, चांदराम चाहर, सीताराम सिंवर, मोहनराम सारण सहित गणमान्य लोग और महिलाएं मौजूद रहीं। हवन के बाद भजन-कीर्तन और सवामणी प्रसाद का आयोजन किया गया।

20 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

इस अवसर पर 20 सितंबर 2026 को भव्य एवं विशाल मेला और जागरण आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की गई। आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर धूड़ाराम डेलू, पीथाराम सारण, लिछमणजी खिलेरी, रामकिशन गोदारा, राजेश मंडा, हरिप्रसाद भादू, रामकुमार बेरड़, रामकुमार कड़वासरा, शिवरतन सायच, श्रवण भांबू सहित गणमान्य लोगों ने विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के समापन पर वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निजी कार्यों के चलते आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने दिया इस्तीफा🟢 राजस्थान का पहला चुनावी मंथन कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में खुला, वार्डवासी बोले- टिकट कमरे में नहीं, जनता की राय से तय हो, देखें वीडियो🟢 तेजा दशमी पर हवन में दी आहुतियां, 20 सितंबर को लगेगा भव्य मेला-जागरण🟢 संगठन यात्रा में युवाओं को जोड़ने पर जोर, सेवा-संस्कार और संगठन का दिया संदेश🟢 किसी की आंखों में रोशनी भरने का संकल्प: नेत्रदान पखवाड़े के बैनर का अनावरण, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने किया अभियान का शुभारंभ🟢 लहरिया पहनकर टाइटल जीतने का मौका: आज रात 10 बजे बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, बीकानेर में कल होगा मिस एंड मिसेज लहरिया राजस्थान-2026🟢 अकेली महिला को अश्लील मैसेज-वीडियो कॉल, पीछा करने का आरोप; परेशान महिला कोर्ट पहुंची🟢 श्रावण की हरियाली, सोलह श्रृंगार और सावन के गीतों से सजा हावड़ा; श्रीडूंगरगढ़ महिला मंच ने मनाया सावन महोत्सव🟢 श्रीडूंगरगढ़ के शिक्षक गोपाल राम जाखड़ को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव सम्मान’, 6 सितंबर को चौमूं में होगा राज्य स्तरीय समारोह🟢 मृतका की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर बेच दी जमीन! फर्जीवाड़े के आरोपी की जमानत खारिज