#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, श्रीडूंगरगढ़ में घर-घर गूंजी खुशियां, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 28 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ अंचल में उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह होते ही घरों में पूजा की थाली सजी और बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम व विश्वास का रक्षासूत्र बांधा। तिलक, आरती और मिठाई के साथ बहनों ने भाइयों की सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताया।

पर्व की शुरुआत कई घरों में ईष्ट देव की पूजा के साथ हुई। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं को राखी अर्पित की। इसके बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर पारिवारिक परंपरा निभाई। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन के स्टेटस चलते रहे।

बाजारों में राखियों से लेकर मिठाइयों तक रौनक

रक्षाबंधन को लेकर श्रीडूंगरगढ़ के बाजारों में भी सुबह से ही चहल-पहल रही। राखियों की दुकानों पर रंग-बिरंगी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। मिठाई और उपहार की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। बहनें भाइयों के लिए राखी के साथ पसंदीदा मिठाई और उपहार खरीदती नजर आईं। बाजारों में खरीदारी का दौर देर शाम तक चलता रहा।

दूर रहने वाले भाई-बहनों का हुआ मिलन

नौकरी, कारोबार और पढ़ाई के चलते दूर रहने वाले भाई-बहन भी रक्षाबंधन पर अपने घर पहुंचे। बसों में यात्रियों की भीड़ रही। लंबे समय बाद परिवार के सदस्यों के एक साथ जुटने से घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। कई परिवारों में बहनों के पहुंचने के बाद पारंपरिक तरीके से राखी बांधने की रस्म हुई।

शहर से गांव तक दिखी पर्व की रंगत: रक्षाबंधन के चलते श्रीडूंगरगढ़ शहर के साथ आसपास के गांवों में भी दिनभर उत्सवी माहौल रहा। कहीं भाई की कलाई पर सजी राखी प्रेम का प्रतीक बनी तो कहीं उपहारों के साथ भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और गहरी होती नजर आई। परिवारों के इस मिलन ने पर्व की खुशियों को और बढ़ा दिया।

NEXT: कुन्दन नायक, टेऊ- सूडसर
NEXT: मुम्बई के डागलिया परिवार ने जैन संस्कार विधि से मनाया रक्षाबंधन

NEXT: भव्या ने बांधी प्रतीक को राखी

NEXT: पत्रकार महावीर सारस्वत- ठुकरियासर

NEXT: दीपक सेठिया श्रीडूंगरगढ़

NEXT: मुस्कान भोजक ने बांधी भाई और भाभी को राखी

NEXT: निधि ने बांधी प्रिंस स्वामी को राखी, त्रिपुर- तमिलनाडु

NEXT: आरोही, अरविंद और वीर- रिड़ी

NEXT: किसान बुधाराम जाखड़, बिग्गा

NEXT: महेंद्र जाखड़, बिग्गा

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राखी के धागे में बंधा भाई-बहन का प्यार, श्रीडूंगरगढ़ में घर-घर गूंजी खुशियां, देखें फ़ोटो🟢 मामूली बात पर नाराज होकर घर से निकला 19 वर्षीय गौरव, परिजनों ने तलाश में मदद मांगी🟢 श्रावणी पूर्णिमा पर आज सातलेरा में भैरूंजी का जागरण, किशन भोपा बीण पर देंगे भजनों की प्रस्तुति🟢 भैरूँनाथ मंदिर परिसर में 61 पौधे लगाए, 6 माह तक होगी देखभाल🟢 रक्षाबंधन आज: भद्रा और ग्रहण की बाधा नहीं, दिनभर बांध सकेंगी राखी