#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ के स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम: नन्हे कान्हा-राधा बने आकर्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

By Next Team Writer

Published on:

सेसोमूं, जयपुर पब्लिक, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक और सृजन पब्लिक स्कूल में हुए आयोजन, कहीं मटकी फोड़ तो कहीं प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह

NEXT 5 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के विभिन्न विद्यालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सेसोमूं स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल और सृजन पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, भजन, झांकियों और प्रतियोगिताओं ने जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बना दिया।

सेसोमूं स्कूल में नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

सेसोमूं स्कूल में आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा मौजूद रहे। नर्सरी विंग के बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिकाएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

आकर्षक वेशभूषा में बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। चेयरमैन मूंधड़ा ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने आगंतुकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

जयपुर पब्लिक स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा खास

जयपुर पब्लिक स्कूल में बच्चे राधा-कृष्ण, गोप-गोपियों एवं कान्हा के बाल स्वरूप में सजकर पहुंचे। बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ रहा, जिसमें नन्हे कान्हा बने बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटाला, एमडी चंद्रमुखी घिंटाला एवं संदीप गोदारा ने बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान श्रीकृष्ण बनो, राधा बनो, फैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

श्रीकृष्ण बनो प्रतियोगिता में प्रेरणा सिद्ध प्रथम और प्रांशुल सोनी द्वितीय स्थान पर रहे। राधा बनो प्रतियोगिता में अक्षिता सोनी प्रथम, अविरा माने द्वितीय और गरिमा हिरावत तृतीय स्थान पर रहीं।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भव्य संचेती प्रथम रहे। निष्का सोनी एवं संध्या भार्गव को द्वितीय तथा ऋषिका बजाज एवं अभिनंदन सिद्ध को तृतीय स्थान मिला।

नृत्य प्रतियोगिता में मानसी कोकचा प्रथम, दीक्षा सिद्ध एवं पलक करनाणी द्वितीय तथा तनिष्का बोहरा तृतीय स्थान पर रहीं।

सृजन पब्लिक स्कूल में राधा-कृष्ण की झांकियां बनी आकर्षण

सृजन पब्लिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को जीवंत किया। राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य लीलाधार सारस्वत ने विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हुए सत्य, धर्म, प्रेम, कर्तव्य एवं सदाचार के मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कस्बे के इन विद्यालयों में बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साह ने जन्माष्टमी के पर्व को खास बना दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पुंदलसर में बिजली समस्या को लेकर जीएसएस पर धरना, विधायक के हस्तक्षेप के बाद 2 दिन में समाधान का आश्वासन🟢 कान्हा की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, मटकी फोड़ी तो गूंजा परिसर; सनशाइन-विद्यास्थली में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम🟢 पुंदलसर में बिजली को लेकर किसानों का धरना:सुबह 7 बजे से 33 केवी जीएसएस के आगे बैठे, विधायक ने लिया संज्ञान; जेईएन को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश🟢 पुंदलसर में बिजली को लेकर किसानों का धरना:सुबह 7 बजे से 33 केवी जीएसएस के आगे बैठे, विधायक ने लिया संज्ञान; जेईएन को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश🟢 एक ही परिवार से दूसरी बार नेत्रदान: फूसराज चौपड़ा के निधन के बाद परिजनों ने किया पुनीत कार्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ के स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम: नन्हे कान्हा-राधा बने आकर्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन🟢 श्रीडूंगरगढ़ से सूरत-बैंगलोर तक गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’, प्रवासियों ने भी धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी