#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एक ही परिवार से दूसरी बार नेत्रदान: फूसराज चौपड़ा के निधन के बाद परिजनों ने किया पुनीत कार्य

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्रीडूंगरगढ़ निवासी स्वर्गीय फूसराज चौपड़ा के निधन के बाद परिजनों ने उनका मरणोपरांत नेत्रदान करवाया। खास बात यह है कि चौपड़ा परिवार द्वारा किया गया यह दूसरा नेत्रदान है। इससे पहले फूसराज चौपड़ा के छोटे भाई के निधन के बाद भी परिवार ने नेत्रदान का पुनीत कार्य किया था।

60 वर्षीय फूसराज चौपड़ा का निधन 5 सितंबर 2026 को हुआ। उनके निधन के बाद परिजनों को चमन श्रीमाल और अमित चौपड़ा ने नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पत्नी चंदादेवी, पुत्र यश तथा पुत्रियां श्वेता बाफना, स्वीटी श्रीमाल और मेघना चौपड़ा सहित परिजनों ने सर्वसम्मति से नेत्रदान का निर्णय लिया।

नेत्रदान की प्रक्रिया प्राणनाथ हॉस्पिटल और तेरापंथ युवक परिषद, सरदारशहर के आई बैंक के सहयोग से संपन्न हुई। इस दौरान परिषद के सलाहकार अशोक झाबक, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान राष्ट्रीय प्रभारी कैलाश तातेड़ तथा थली प्रभारी लोकेश सेठिया का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन रहा।

परिजनों के इस निर्णय से दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में रोशनी पहुंचने की उम्मीद है। एक ही परिवार द्वारा दूसरी बार नेत्रदान करवाने की पहल क्षेत्र में प्रेरणादायक उदाहरण बनी है।

इस अवसर पर राजकुमार बाफना, छगनलाल चौपड़ा, जगदीशराय मालू, विशाल डाकलिया, ऋषि झाबक, शीतल चौपड़ा, राहुल चौपड़ा, ऋषभ झाबक, शूरवीर मोदी, दिनेश करनाणी, जतन राजपुरोहित, प्रदीप चौपड़ा, शुभम सिंघी, रतनलाल गंग, धनपत मालू सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पुंदलसर में बिजली समस्या को लेकर जीएसएस पर धरना, विधायक के हस्तक्षेप के बाद 2 दिन में समाधान का आश्वासन🟢 कान्हा की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, मटकी फोड़ी तो गूंजा परिसर; सनशाइन-विद्यास्थली में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम🟢 पुंदलसर में बिजली को लेकर किसानों का धरना:सुबह 7 बजे से 33 केवी जीएसएस के आगे बैठे, विधायक ने लिया संज्ञान; जेईएन को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश🟢 पुंदलसर में बिजली को लेकर किसानों का धरना:सुबह 7 बजे से 33 केवी जीएसएस के आगे बैठे, विधायक ने लिया संज्ञान; जेईएन को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश🟢 एक ही परिवार से दूसरी बार नेत्रदान: फूसराज चौपड़ा के निधन के बाद परिजनों ने किया पुनीत कार्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ के स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम: नन्हे कान्हा-राधा बने आकर्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन🟢 श्रीडूंगरगढ़ से सूरत-बैंगलोर तक गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’, प्रवासियों ने भी धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी