NEXT 5 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव पुंदलसर में बिजली व्यवस्था को लेकर किसानों का आक्रोश शनिवार को धरने के रूप में सामने आया। किसान सुबह 7 बजे से गांव के 33 केवी जीएसएस के आगे धरने पर बैठ गए और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग करने लगे।

किसानों की समस्या को NEXT ने प्रमुखता से उठाया और इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बातचीत की। मामला विधायक ताराचंद सारस्वत के संज्ञान में पहुंचने पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए किसानों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विधायक सारस्वत ने जेईएन दिनेश को तुरंत मौके पर भेजा और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्या का शीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत करने और समस्या के समाधान की कार्रवाई में जुट गए।
धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। मामले में आगे की कार्रवाई और प्रशासनिक प्रयासों पर किसानों की नजर बनी हुई है।































