#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कान्हा की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, मटकी फोड़ी तो गूंजा परिसर; सनशाइन-विद्यास्थली में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सनशाइन सैकण्डरी स्कूल एवं विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए तो विद्यालय परिसर गोकुल की तरह सजा हुआ नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्कूल निदेशक राकेश व्यास ने मां सरस्वती और लड्डू गोपाल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीकृष्ण का आह्वान किया गया। इसके बाद बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

मधुराष्टकम् से भक्तिमय हुआ माहौल: कक्षा 7 और 8 के विद्यार्थियों ने मधुराष्टकम् का सामूहिक गायन किया। वहीं एकता और मीशा राजपुरोहित के निर्देशन में विद्यार्थियों ने रासलीला की शानदार प्रस्तुति दी। ओम प्रकाश राजपुरोहित ने “कान्हा तेरी बांसुरी सबका मन हर लेती है” भजन पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।

लोक संस्कृति के रंग भी दिखे: कक्षा 9 के छात्र अजय चौधरी ने “आओ सा पधारो म्हारे देश” पर राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 10 की छात्रा अजय चौधरी ने “चौधरी रे देश” गीत पर नृत्य कर राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाई।

मटकी फोड़ते ही तालियों से गूंजा परिसर: कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल मटकी फोड़ प्रतियोगिता रहा। कान्हा बने नन्हे छात्र ने मटकी फोड़ी तो पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को चॉकलेट एवं मथुरा के प्रसिद्ध पेड़ों का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पुंदलसर में बिजली समस्या को लेकर जीएसएस पर धरना, विधायक के हस्तक्षेप के बाद 2 दिन में समाधान का आश्वासन🟢 कान्हा की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने, मटकी फोड़ी तो गूंजा परिसर; सनशाइन-विद्यास्थली में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम🟢 पुंदलसर में बिजली को लेकर किसानों का धरना:सुबह 7 बजे से 33 केवी जीएसएस के आगे बैठे, विधायक ने लिया संज्ञान; जेईएन को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश🟢 पुंदलसर में बिजली को लेकर किसानों का धरना:सुबह 7 बजे से 33 केवी जीएसएस के आगे बैठे, विधायक ने लिया संज्ञान; जेईएन को मौके पर भेजकर निस्तारण के निर्देश🟢 एक ही परिवार से दूसरी बार नेत्रदान: फूसराज चौपड़ा के निधन के बाद परिजनों ने किया पुनीत कार्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ के स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम: नन्हे कान्हा-राधा बने आकर्षण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन🟢 श्रीडूंगरगढ़ से सूरत-बैंगलोर तक गूंजा ‘नंद के आनंद भयो’, प्रवासियों ने भी धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी