NEXT 5 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गांव पुंदलसर में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को 33 केवी जीएसएस के आगे धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने तुरंत संज्ञान लिया और विद्युत विभाग के जेईएन को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

मौके पर पहुंचे जेईएन ने धरने पर बैठे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों से अवगत कराया। जेईएन ने ग्रामीणों को दो दिन के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया।
अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अधिकारी को मौके पर भेजने के लिए आभार जताया। साथ ही, ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए NEXT न्यूज़ का भी आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तय समय में बिजली समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। अब ग्रामीणों की नजर विभाग द्वारा किए गए आश्वासन पर है।































