#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ के निखिल पारीक बने पारीक समाज मुंबई के सचिव

By Next Team Writer

Published on:

2026-29 की नई कार्यकारिणी गठित, घनश्याम पारीक चेयरमैन और सुरेश जोशी अध्यक्ष

NEXT 15 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पारीक समाज, मुंबई की वर्ष 2026-29 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें श्रीडूंगरगढ़ के निखिल पारीक को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज की नई कार्यकारिणी में घनश्याम पारीक को चेयरमैन, सुरेश जोशी को अध्यक्ष और कमल पारीक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

निखिल पारीक को सचिव बनाए जाने पर श्रीडूंगरगढ़ के पारीक समाज सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। समाजजनों ने कहा कि निखिल पारीक के अनुभव, सक्रियता और सामाजिक सरोकारों का लाभ समाज को मिलेगा। उनके चयन को श्रीडूंगरगढ़ के लिए भी गौरव का विषय बताया गया।

नई कार्यकारिणी में प्रतीक पारीक को जॉइंट सेक्रेटरी, दामोदर पारीक को जॉइंट कोषाध्यक्ष तथा जगदीश पारीक को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया। मनोहर पारीक, निर्मल पारीक, अर्जुन पारीक, तोलाराम पारीक और कैलाश पारीक को वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई। विद्याधर पारीक को पीआरओ नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी में किशन पारीक, विश्वेश्वर पारीक, कमल जोशी, कमल पारीक, कमल व्यास, पंकज बोहरा, पुरुषोत्तम पारीक, रामप्रसाद पारीक, अमित पुरोहित, विनोद पाण्डिया, प्रकाश पारीक, दिनेश पाण्डिया, विनोद पुरोहित और हरिप्रकाश बोहरा को सदस्य बनाया गया। सलाहकार मंडल में सुरेश पारीक, पवन पुरोहित, सीताराम पारीक, रमेश पारीक, जगदीश पारीक और सुनील पुरोहित को शामिल किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्तियां केवल पद और सम्मान नहीं, बल्कि समाजसेवा की जिम्मेदारी हैं। नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में समाज को संगठित करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने की उम्मीद जताई गई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रक्षाबंधन पर माहेश्वरी समाज में दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग, कलाई पर सजी राखियां तो चेहरों पर दिखी खुशियां🟢 भैरूं धोरा मंदिर में 23 को विशाल जागरण, 24 को महाप्रसाद🟢 भैरूं धोरा मंदिर में 23 को विशाल जागरण, 24 को महाप्रसाद🟢 सनशाइन और विद्यास्थली स्कूल में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, विद्यार्थियों को बताया बुद्धि-विवेक का महत्त्व🟢 श्रीडूंगरगढ़ के निखिल पारीक बने पारीक समाज मुंबई के सचिव🟢 श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष के लिए 21 सितंबर को मतदान, आज से नामांकन शुरू🟢 27 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, ‘कागज से स्क्रीन तक’ बदलती दुनिया पर होगा मंथन🟢 हरिराम बाबा मंदिर में आज रात 28वां भव्य जागरण, कल सुबह 5:15 बजे से अखंड ज्योत के साथ भरेगा मेला