NEXT 15 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सनशाइन पब्लिक स्कूल और विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल में गणेश पूजा एवं गणेश वंदना का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्कूल परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया।

निदेशक राकेश व्यास और सनशाइन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रेणु व्यास ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने भगवान गणेश से जुड़े पौराणिक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों को बुद्धिमता, विवेक और ज्ञान का महत्त्व समझाया। उन्होंने कहा कि गणेशजी बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं, इसलिए विद्यार्थियों को उनके जीवन प्रसंगों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल परमेश्वर सहारण, कांता महर्षि, अंतिमा उपाध्याय, पार्वती, भूमिका जोशी, ममता सारस्वत सहित स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।



































