बाबा लखासर भैरव को लगेगा 26वें रोटे का भोग, हनुमान कुदाल एंड पार्टी देगी भजनों की प्रस्तुति
NEXT 15 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के उत्तर दिशा में आडसर बास स्थित भैरूं धोरा मंदिर में 23 सितम्बर को विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार जागरण में हनुमान कुदाल एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति संगीत और बाबा के जयकारों के बीच जागरण में शामिल होंगे।
अगले दिन 24 सितम्बर को महाप्रसाद एवं रोटे का भोग लगाया जाएगा। मंदिर समिति ने बताया कि इस अवसर पर बाबा लखासर भैरव को 26वें रोटे का भोग अर्पित किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।






























