#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रक्षाबंधन पर माहेश्वरी समाज में दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग, कलाई पर सजी राखियां तो चेहरों पर दिखी खुशियां

By Next Team Writer

Published on:

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, तिलक कर मिठाई खिलाई; भाइयों ने दिया रक्षा का संकल्प और उपहार

NEXT 15 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन माहेश्वरी समाज में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों के हाथों पर प्रेम की डोर बांधी और उनके सुख, समृद्धि व दीर्घायु की मंगलकामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार देकर पर्व की खुशियां साझा कीं।

NEXT: बद्रीनारायण राठी परिवार सूरत, 4 पीढ़ी के साथ राखी रक्षाबंधन मनाते हुए

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने पारंपरिक रूप से भाइयों का तिलक किया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर राखी बांधी। राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट किए। कई परिवारों में लंबे समय बाद भाई-बहन के मिलन से माहौल भावुक भी नजर आया। घरों में सुबह से ही पकवान और मिठाइयां बनाने का दौर चला तथा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया।

राखी की डोर में दिखा रिश्तों का मजबूत विश्वास

रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करने वाला त्योहार है। माहेश्वरी समाज के परिवारों में भी इस परंपरा की झलक देखने को मिली। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रिश्ते की डोर को मजबूत किया तो भाइयों ने बहनों के प्रति अपने स्नेह और जिम्मेदारी का भाव व्यक्त किया।

NEXT के पाठकों ने देशभर से भेजीं रक्षाबंधन की तस्वीरें

रक्षाबंधन के इस खास पर्व को NEXT (News Excellent Today) के पाठकों ने भी यादगार बना दिया। देशभर से NEXT के पाठकों ने अपने परिवारों में मनाए गए रक्षाबंधन पर्व की तस्वीरें भेजीं। इन तस्वीरों में कहीं बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती नजर आई तो कहीं भाई-बहन एक-दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए पर्व की खुशियां साझा करते दिखाई दिए।

इन तस्वीरों में सिर्फ राखियां ही नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, अपनापन और भावनाओं के रंग भी नजर आए। अलग-अलग शहरों और परिवारों से आई तस्वीरों ने यह संदेश दिया कि दूरी चाहे कितनी भी हो, रक्षाबंधन की डोर भाई-बहन को भावनाओं से जोड़े रखती है।

NEXT: संदीप राठी अपनी भुआ प्रेमलता बाहेती से राखी बंधाते हुए

NEXT: प्रवीण राठी अपनी भुआ उषा, प्रीति व शंकुतला से राखी बंधाते हुए

NEXT: अभिषेक सिकची अपनी भुआ लक्ष्मीदेवी राठी से राखी बंधाते हुए

NEXT: कमल राठी अपनी बहन शकुंतला सोमानी के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए

NEXT: बद्रीनारायण राठी अपनी बहन मधु बाहेती से राखी बंधाते हुए
(सूरत)

NEXT: डॉक्टर राठी परिवार, श्रीडूंगरगढ़

NEXT: अमित राठी, शैलजा बाहेती रक्षाबंधन मनाते हुए

NEXT: राठी परिवार भिवंडी

NEXT: बालकिशन राठी परिवार भिवंडी

NEXT: आरती राठी अपने भाई कमल लाहोटी को राखी बांधते हुए (सूरत)

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रक्षाबंधन पर माहेश्वरी समाज में दिखा भाई-बहन के स्नेह का रंग, कलाई पर सजी राखियां तो चेहरों पर दिखी खुशियां🟢 भैरूं धोरा मंदिर में 23 को विशाल जागरण, 24 को महाप्रसाद🟢 भैरूं धोरा मंदिर में 23 को विशाल जागरण, 24 को महाप्रसाद🟢 सनशाइन और विद्यास्थली स्कूल में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, विद्यार्थियों को बताया बुद्धि-विवेक का महत्त्व🟢 श्रीडूंगरगढ़ के निखिल पारीक बने पारीक समाज मुंबई के सचिव🟢 श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष के लिए 21 सितंबर को मतदान, आज से नामांकन शुरू🟢 27 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, ‘कागज से स्क्रीन तक’ बदलती दुनिया पर होगा मंथन🟢 हरिराम बाबा मंदिर में आज रात 28वां भव्य जागरण, कल सुबह 5:15 बजे से अखंड ज्योत के साथ भरेगा मेला