NEXT 7 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा से देशनोक स्थित मां करणी मंदिर के लिए पैदल यात्री संघ कल 8 अक्टूबर को रवाना होगा। यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संघ के रवाना होने से पहले सुबह 7:15 बजे करणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ देशनोक के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे।
संघ के व्यवस्थापक शिवानंद तावनियां ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा में शामिल होंगे। संघ के संचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा में बुजुर्गों से लेकर युवा, बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। पैदल यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
नवरात्र के प्रथम दिन देशनोक पहुंचकर श्रद्धालु मां करणी के मंदिर में धोक लगाएंगे और क्षेत्र एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। संघ की रवानगी को लेकर सातलेरा गांव में धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल है।



















