5 प्रतिभागियों को मिलेगा टॉप क्रिएटर्स के सामने प्रतिभा दिखाने का मौका, दोपहर 1 बजे घूमचक्कर से नेहरू पार्क तक निकलेगा रोड शो
NEXT 26 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के लिए 2 दिसंबर को नेहरू पार्क, कालूबास में श्रीडूंगरगढ़ टैलेंट शो का आयोजन होगा। इसमें देश के लोकप्रिय 6 क्रिएटर्स शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के 5 चयनित प्रतिभागियों को इन क्रिएटर्स के सामने अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा।
आयोजक एवं कोच ओम शर्मा के अनुसार, टैलेंट शो में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, कॉमेडी, मिमिक्री, एंकरिंग, आर्ट, कंटेंट क्रिएशन सहित किसी भी क्षेत्र में प्रतिभा रखने वाले युवा भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों का चयन रजिस्ट्रेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित 5 युवाओं को मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।
कार्यक्रम में द रोमर अमित, ड्रामेबाज राखी, प्यारे पॉइंट (शिवांशु), पायल डॉन, पंकज की दुनिया और अनामिका (द साइलेंट गर्ल) शामिल होंगे। ये क्रिएटर्स जज की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक देंगे। साथ ही युवाओं को उनके हुनर को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, विजेता को शानदार ट्रॉफी और एक विशेष सीक्रेट गिफ्ट दिया जाएगा। इसके अलावा क्रिएटर्स के साथ विशेष समय बिताने का अवसर भी मिलेगा।
घूमचक्कर से निकलेगा रोड शो
कार्यक्रम के तहत 2 दिसंबर को दोपहर 1 बजे घूमचक्कर से नेहरू पार्क तक क्रिएटर्स के स्वागत में रोड शो निकाला जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से नेहरू पार्क, कालूबास में टैलेंट शो शुरू होगा।
इच्छुक युवा रजिस्ट्रेशन और चयन संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7877101059 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से भी दी जाएगी।



















