#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

संविधान दिवस पर दो जगह आयोजन, बाबा साहेब को किया नमन

By Next Team Writer

Published on:

बीरमसर में भीम आर्मी ने मनाया संविधान दिवस, पारख कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में लिया भाग

NEXT 26 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। संविधान दिवस पर गुरुवार को क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीरमसर गांव में भीम आर्मी भारत एकता मिशन श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस मनाया। वहीं राजकीय सदूदेवी पारख कन्या महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता और शपथ कार्यक्रम आयोजित हुआ।

बीरमसर में शिक्षा और समानता का संदेश

भीम आर्मी तहसील अध्यक्ष लालचन्द गोयल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से शिक्षा को जीवन का आधार बनाकर आगे बढ़ने और बाबा साहेब के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम उपाध्यक्ष महावीर गोयल, रामनिवास, राकेश, रामलाल, गोविंद, कालूराम, लक्ष्मण मेघवाल, शंकर डोटासरा, लालचन्द मेघवाल, पप्पूराम सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महाविद्यालय में छात्राओं को दिलाई संविधान की शपथ

राजकीय सदूदेवी पारख कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लेकर संविधान के मूल्यों और आदर्शों पर विचार व्यक्त किए। कार्यवाहक प्राचार्य अनुराधा बिस्सा ने छात्राओं एवं महाविद्यालय सदस्यों को संविधान की शपथ दिलाई।

इस दौरान सभी ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. आनंद नारायण पुरोहित, डॉ. कमल सिंह चारण, डॉ. चित्रा, डॉ. सीमा खड़गावत, डॉ. प्रियंका श्रीमाली सहित महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय की शिकायत समिति पुनर्गठित, एसीजेएम अजीतसिंह राठौड़ अध्यक्ष नियुक्त🟢 संविधान दिवस पर दो जगह आयोजन, बाबा साहेब को किया नमन🟢 15 पंचायत समितियों में कल प्रधान का चुनाव, जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 2 दिसंबर को टैलेंट शो, देश के 6 बड़े क्रिएटर्स करेंगे युवाओं का हुनर परखने का काम