NEXT 26 नवंबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ और रिड़ी सहित 15 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को निर्वाचन प्रक्रिया होगी। संबंधित पंचायत समितियों में सुबह 10 बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
जरूरत होने पर होगा मतदान
यदि प्रधान पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
जिले की 15 पंचायत समितियों में चार चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। प्रधान पद के निर्वाचन के बाद शनिवार, 28 नवंबर को उप प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे।



















