#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय की शिकायत समिति पुनर्गठित, एसीजेएम अजीतसिंह राठौड़ अध्यक्ष नियुक्त

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 26 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना में श्रीडूंगरगढ़ तालुका मुख्यालय पर गठित आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया गया है। अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश की ओर से जारी कार्यालय आदेश में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

आदेश के अनुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजीतसिंह राठौड़ को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के रीडर राजेन्द्र सैनी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

समिति में बार संघ श्रीडूंगरगढ़ की अधिवक्ता दीपिका करनाणी, पूजा सैनी और छाया मोदी को सदस्य नियुक्त किया गया है।

यह समिति राजस्थान अधीनस्थ न्यायालयों में महिलाओं के लिंग संवेदीकरण एवं लैंगिक उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) विनियम, 2014 के तहत गठित की गई है। समिति का उद्देश्य न्यायालय परिसर में महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों की रोकथाम एवं निवारण की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय की शिकायत समिति पुनर्गठित, एसीजेएम अजीतसिंह राठौड़ अध्यक्ष नियुक्त🟢 संविधान दिवस पर दो जगह आयोजन, बाबा साहेब को किया नमन🟢 15 पंचायत समितियों में कल प्रधान का चुनाव, जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 2 दिसंबर को टैलेंट शो, देश के 6 बड़े क्रिएटर्स करेंगे युवाओं का हुनर परखने का काम