NEXT 18 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के सांवतसर गांव के फर्स्ट जीएसएस का ट्रांसफार्मर जलने के 24 घंटे के भीतर ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाकर स्थापित कर दिया गया। भारतीय किसान संघ के सतत प्रयासों और विद्युत विभाग के सहयोग से बीकानेर से 5 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया।

ट्रांसफार्मर जलने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। किसानों ने त्वरित कार्रवाई के लिए भारतीय किसान संघ सहित विभाग का आभार जताया।



















