NABARD RIDF में मिली प्रशासनिक मंजूरी, विद्यार्थियों को मिलेंगी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं
NEXT 19 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की ग्राम पंचायत बीदासरिया के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरनाथजी का नाडा के लिए नए भवन की सौगात मिली है। NABARD RIDF-XXXII के तहत विद्यालय भवन निर्माण के लिए 41 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है। योजना के तहत प्रदेश के 472 राजकीय विद्यालयों में भवन निर्माण एवं पुनर्निर्माण को मंजूरी दी गई है। इनमें बीकानेर जिले के 6 विद्यालय शामिल हैं।
नए भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिलने की उम्मीद है। विद्यालय में भवन निर्माण होने से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों ने इसे गांव में शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण कदम बताया है।
ग्रामीणों ने जताया आभार: विद्यालय भवन के लिए स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।
सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत बीदासरिया के लिए यह महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार होने से बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा और गांव के विकास को नई दिशा मिलेगी।



















