#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आउटरिच एप्लीकेशन से होगा स्वास्थ्य सर्वे, श्रीडूंगरगढ़ में अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी सर्वे के लिए समेकित आउटरिच एप्लीकेशन का प्रशिक्षण सोमवार को उपजिला चिकित्सालय, श्रीडूंगरगढ़ के सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राज्य स्तर के अधिकारियों ने खण्ड स्तर व सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी दी।

कार्यक्रम में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, राजस्थान की ओर से संयुक्त निदेशक (एनटीईपी) डॉ. एस.एन. धौलपुरिया के निर्देशन में यूनिसेफ के आदित्य अग्निहोत्री ने एप्लीकेशन का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से स्वास्थ्य योजनाओं का सर्वे अधिक सटीक और समयबद्ध तरीके से किया जा सकेगा।

खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी ने बताया कि कल मंगलवार 24 मार्च को सेक्टर स्तर पर क्षेत्र में कार्यरत सभी आशा, एएनएम व सीएचओ को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा।

प्रशिक्षण में जिला नोडल अधिकारी मनीष गोस्वामी सहित श्रीडूंगरगढ़ खण्ड के विभिन्न सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शहीद दिवस पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण व मूर्ति स्थापना की उठाई मांग🟢 पूनरासर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न: 7 सत्रों में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन🟢 आउटरिच एप्लीकेशन से होगा स्वास्थ्य सर्वे, श्रीडूंगरगढ़ में अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण🟢 NH-11 पर कार-बाइक भिड़ंत, 3 घायल🟢 लाडनूं में 29 मार्च को महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, श्रीडूंगरगढ़ से निःशुल्क बस सुविधा🟢 19 साल की उम्र में फांसी चढ़े हेमू कालाणी को नमन: 103वें जन्मदिवस पर सिंधी समाज ने दी श्रद्धांजलि🟢 मिंगसरिया गौशाला में 21 लाख की लागत से बने चारा गोदाम का लोकार्पण🟢 आज फिर एक चिंगारी की जरूरत: राठौड़🟢 श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू नववर्ष पर बाल कवि सम्मेलन कल, साहित्यकारों का होगा संगम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नायक समाज का प्रदर्शन: एसडीएम के आदेश को बताया असंवैधानिक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन