#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू नववर्ष पर बाल कवि सम्मेलन कल, साहित्यकारों का होगा संगम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के द्वारा 18 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्थानीय इकाई श्रीडूंगरगढ़ द्वारा एक अनूठी काव्य संध्या एवं बाल कवि सम्मेलन का आयोजन कल मंगलवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे सेवाधाम छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा।

परिषद अध्यक्ष भगवती पारीक ‘मनु’ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. मदन सैनी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद व साहित्यकार शिवराज भारतीय उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कवि  मनमीत सोनी एवं समाजसेवी मधु झाबक अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।

संयोजक छैलू चारण ‘छैल’ के अनुसार, काव्य संध्या में बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकारों एवं कवियों की भी सहभागिता रहेगी।

आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

1 thought on “श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू नववर्ष पर बाल कवि सम्मेलन कल, साहित्यकारों का होगा संगम”

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम