NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन विश्व भारती, लाडनूं में 29 मार्च 2026 को सुबह 8 बजे महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जैनाचार्य युगप्रधान आचार्य महाश्रमण का पावन सान्निध्य रहेगा।
समारोह के लोकार्पणकर्ता भीखमचंद- सुशीला पुगलिया (श्रीडूंगरगढ़- कोलकाता) होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन से जुड़ी जानकारी देते हुए अशोक बैद एवं छोटू दुगड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से लाडनूं जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा के तहत 29 मार्च को सुबह 6 बजे मालू भवन से निःशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है।



















