विधायक ताराचंद सारस्वत व सरपंच ने किया लोकार्पण, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण रहे मौजूद
NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव मिंगसरिया स्थित श्री राधा कृष्ण गोपाल गौशाला में करीब 21 लाख रुपए की लागत से बने चारा गोदाम का सोमवार को भव्य लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का लोकार्पण विधायक ताराचंद सारस्वत और सरपंच किशनाराम राणा ने किया।

यह चारा गोदाम स्व. नत्थाराम पुत्र स्व. मोटाराम एवं स्व. केशरीदेवी सिहोटा की पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी कमलादेवी की प्रेरणा से उनके पुत्र किशनलाल प्रजापत, नारायण राम प्रजापत, तुलछाराम प्रजापत और दीपचंद प्रजापत द्वारा बनवाया गया है।

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच रतन सिंह, बीदासर चेयरमैन सीताराम भोबरिया, धर्मास सरपंच पवन, कातर सरपंच जैसाराम, मिंगसरिया सरपंच प्रतिनिधि पूर्णाराम, इंदपालसर सांखलान सरपंच भंवरलाल जाखड़ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता मेघराज तावणिया, चुरू भाजपा देहात अध्यक्ष श्रीनिवास प्रजापत, पूर्व सरपंच केशराम जाखड़ व अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
गौशाला अध्यक्ष नेमाराम प्रजापत, कोषाध्यक्ष टीकूराम गोदारा व मंत्री विजय सिंह हंसावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने गौसेवा को समाज की महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए ऐसे कार्यों की सराहना की।





















