#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में नायक समाज का प्रदर्शन: एसडीएम के आदेश को बताया असंवैधानिक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नायक समाज के लोगों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने सूरतगढ़ एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा द्वारा जारी उस पत्र को असंवैधानिक बताया, जिसमें नायक/नायका और धानक/धानका समाज के अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्रों को खारिज करने के निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को दिए गए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम शुभम शर्मा को सौंपा ज्ञापन

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आदेश उनके अधिकारों के खिलाफ है और इससे समाज के युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उक्त आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए और संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नायक समाज लंबे समय से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब ऐसे आदेश से समाज में असंतोष और बढ़ गया है।

इस दौरान श्री नायक विकास सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष सहीराम नायक, सचिव कुंदनमल लोठ, उपाध्यक्ष शंकर नायक (जेतासर), कानूनी सलाहकार एडवोकेट रामलाल नायक, महासचिव रवि चांवरिया, नौरंगलाल, प्रेम नायक, मनीष नायक, एडवोकेट मुकेश लोठ, प्रलेख लेखक मोतीराम नायक, बाबूलाल, राजेंद्र नायक, सुनिल नायक, संदीप नायक, सुन्दर नायक, ललित नायक, सुरेन्द्र नायक,भीखू भाई नायक सहित कई पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।

युवाओं में रोष, आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो समाज को बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 शहीद दिवस पर युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण व मूर्ति स्थापना की उठाई मांग🟢 पूनरासर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न: 7 सत्रों में संगठन सुदृढ़ीकरण पर मंथन🟢 आउटरिच एप्लीकेशन से होगा स्वास्थ्य सर्वे, श्रीडूंगरगढ़ में अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण🟢 NH-11 पर कार-बाइक भिड़ंत, 3 घायल🟢 लाडनूं में 29 मार्च को महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण, श्रीडूंगरगढ़ से निःशुल्क बस सुविधा🟢 19 साल की उम्र में फांसी चढ़े हेमू कालाणी को नमन: 103वें जन्मदिवस पर सिंधी समाज ने दी श्रद्धांजलि🟢 मिंगसरिया गौशाला में 21 लाख की लागत से बने चारा गोदाम का लोकार्पण🟢 आज फिर एक चिंगारी की जरूरत: राठौड़🟢 श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू नववर्ष पर बाल कवि सम्मेलन कल, साहित्यकारों का होगा संगम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में नायक समाज का प्रदर्शन: एसडीएम के आदेश को बताया असंवैधानिक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन