#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

बीकानेर में जुटेंगे विदेशी और देशी सैलानी, 10जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव। पढ़े पूरी खबर।

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23दिसम्बर, 2024। बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 10 से 12 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति, परंपरा और विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है। यह उत्सव बीकानेर की पहचान है और इसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इस आयोजन का पोस्टर विमोचन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

पोस्टर का विमोचन किया

पहला दिन (10 जनवरी)
उत्सव की शुरुआत भव्य सांस्कृतिक संध्या से होगी।
जूनागढ़ परिसर में विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
हैंडीक्राफ्ट और स्थानीय विशेषताओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

दूसरा दिन (11 जनवरी)
राष्ट्रीय उच्च अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, ऊंट फर कटिंग, ऊंट सज्जा और ऊंट दौड़ जैसे कार्यक्रम।
जूनागढ़ से शोभायात्रा का आयोजन।
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में “मिस्टर बीकानेर,” “मिस मरवन,” और “ढोला मरवण” शो।
सांस्कृतिक संध्या का आयोजन।

तीसरा दिन (12 जनवरी)
रायसर में रस्साकसी, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, साफा बांधने की प्रतियोगिता, महिला मटका दौड़ और ड्यून रेस।
सैंड आर्ट एग्ज़िबिशन, हैंडीक्राफ्ट, फूड बाजार और कैमल कार्ट सफारी।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

कलेक्टर ने बताया कि 2 जनवरी को पीले चावल बांटकर आमजन को उत्सव का न्योता दिया जाएगा। इस आयोजन के लिए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित करने और आयोजन को भव्य एवं गरिमामय बनाने के निर्देश दिए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group