#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

फ्रेंड्स ग्रुप ने जरूरतमंदों को बांटे कम्बल, पढ़े सामाजिक सरोकार की खबर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3जनवरी, 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सामाजिक संस्था “फ्रेंड्स ग्रुप” द्वारा गुरुवार की रात्रि में जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए। संस्था के उपाध्यक्ष हीरालाल पुगलिया ने जानकारी दी कि सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए यह पहल समाजसेवियों के सहयोग से की गई है।
गुरुवार को यह वितरण धोलिया रोड स्थित घरों में किया गया, जहां कई जरूरतमंद परिवारों को कम्बल दिए गए। इस कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता राजू माली, मोहनलाल नाई, हड़मान माली, मालाराम सुथार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। संस्था का उद्देश्य सर्दियों में गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group