NEXT 3 जनवरी, 2025। श्रीडूंगरगढ़ के एक कार्मिक को अपने पद का दुरुपयोग करना महंगा साबित हुआ है। नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के अधिशाषी अधिकारी ने 28फरवरी, 2024 को एक पत्र द्वारा पालिका के सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-द्वितीय रविशंकर जोगी की शिकायत की थी। जिसमें जोगी द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करने की बात कही गई थी। जिस पर निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव भूपेश माथुर ने कार्यवाही करते हुए रविशंकर जोगी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया है।


Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।






















